रायपुर में सबसे पहला सवाल यही होता है — “डॉक्टर साहब, कितना खर्चा आएगा?” और अफ़सोस की बात है कि रायपुर का कोई डेंटल क्लिनिक अपनी वेबसाइट पर कीमत नहीं लिखता। हम लिखते हैं। नीचे हमारी शुरुआती कीमतें साफ़-साफ़ दी गई हैं, और यह भी बताया है कि कीमत ऊपर-नीचे किस वजह से होती है।
32 Pearls Dental Clinic & Implant Centre, तेलीबांधा, रायपुर — हफ़्ते के सातों दिन खुला।
सबसे पहले — क्या फ़्री है और किसका पैसा लगता है
- डॉक्टर की सलाह (कंसल्टेशन) — बिल्कुल फ़्री। हर मरीज़ के लिए, कोई शर्त नहीं।
- Live 3D स्माइल स्कैन — बिल्कुल फ़्री (₹2,500 की वैल्यू)। बड़ी स्क्रीन पर अपने ही दांत, हर कोना ज़ूम करके — ऐसे दांत जो आपने ज़िंदगी में कभी नहीं देखे।
- एक्स-रे — सिर्फ़ ज़रूरत पड़ने पर, और लेने से पहले उसका खर्च आपको बता दिया जाता है। बाद में कोई सरप्राइज़ नहीं।
पहले से एक्स-रे या स्कैन है? साथ ले आइए — हो सकता है नया स्कैन बच जाए। कंसल्टेशन और Live 3D स्माइल स्कैन दोनों हर हाल में फ़्री ही रहेंगे।
रेट लिस्ट — शुरुआती कीमत
हर कीमत “से शुरू” है। आपके केस की असली कीमत जांच के बाद, लिखकर दी जाती है।
| इलाज | शुरू होता है |
|---|---|
| डॉक्टर की सलाह + Live 3D स्माइल स्कैन | फ़्री (₹2,500 वैल्यू) |
| रूट कैनाल (RCT) | ₹4,000 से |
| माइक्रोस्कोप रूट कैनाल / दोबारा का RCT | ₹6,000 से |
| ज़िरकोनिया कैप (क्राउन) | ₹6,000 से |
| E-max कैप — आगे के दांत के लिए | ₹7,000 से |
| विनियर (एक दांत) | ₹7,000 से |
| एक दांत का इम्प्लांट | ₹20,000 से |
| मेटल ब्रेसेस — दांत में तार | ₹20,000 से |
| सेरेमिक ब्रेसेस — दांत के रंग का तार | ₹25,000 से |
| भारतीय क्लियर अलाइनर (बिना तार) | ₹50,000 से |
| Invisalign® Lite (हल्की टेढ़ापन के लिए) | ₹80,000 से |
| कम्प्लीट डेन्चर / नकली दांत का सेट (एक जबड़ा) | ₹12,000 से |
| इम्प्लांट पर टिकने वाला डेन्चर (एक जबड़ा) | ₹60,000 से |
| पूरे जबड़े के फ़िक्स्ड इम्प्लांट दांत (एक जबड़ा) | ₹2,00,000 से |
| मसूड़ों का इलाज | लिखित एस्टिमेट, उसी विज़िट में |
मसूड़ों के इलाज की कीमत हम क्यों नहीं लिखते
क्योंकि ईमानदारी से लिखी नहीं जा सकती। मसूड़ों की बीमारी स्टेज के हिसाब से चलती है — शुरुआती सफ़ाई, रूट प्लानिंग, या एडवांस्ड फ़्लैप सर्जरी। बिना देखे नंबर बताना गलत होगा। इसलिए मसूड़ों की जांच और Live 3D स्माइल स्कैन फ़्री है, और पूरा प्लान कीमत के साथ उसी विज़िट में लिखकर मिलता है।
32 Pearls में दो MDS पीरियोडॉन्टिस्ट (मसूड़ों के स्पेशलिस्ट) एक ही छत के नीचे बैठते हैं — रायपुर में यह आम बात नहीं है।
कीमत ऊपर-नीचे किस वजह से होती है
- कितने दांत का इलाज करना है
- कौन सा मटीरियल चुनते हैं — ज़िरकोनिया, E-max, मेटल
- दांत की हालत — पुराना इन्फ़ेक्शन, टूटी जड़, हड्डी की कमी
- इम्प्लांट में — कौन सी कंपनी का इम्प्लांट और हड्डी की ज़रूरत
इम्प्लांट का लिखित एस्टिमेट हम तीन अलग हिस्सों में देते हैं — इम्प्लांट, सर्जरी और कैप — ताकि आपको पता रहे पैसा कहां जा रहा है।
लिखकर मिलेगा — यही हमारा वादा है
“डॉक्टर आपको प्लान और पूरा कॉस्ट लिख के देंगे — कोई हिडन चार्ज नहीं।”
ज़िरकोनिया और E-max कैप के साथ 5 से 10 साल का लिखित लैब वारंटी कार्ड आपके हाथ में दिया जाता है।
EMI
EMI का विकल्प उपलब्ध है — कौन सा विकल्प आपके लिए सही रहेगा, यह हम आपकी फ़्री कंसल्टेशन में समझाते हैं।
पता और समय
32 Pearls Dental Clinic & Implant Centre
पहली मंज़िल, पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर, गुरु नानक मैरिज हॉल के पास,
श्याम नगर मेन रोड, तेलीबांधा, रायपुर, छत्तीसगढ़ 492001
कॉल करें: 82340 75645
वैकल्पिक नंबर: 62327 07422
समय: सोमवार से शनिवार — सुबह 9:30 से रात 9:00 बजे तक
रविवार — सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक
हफ़्ते के सातों दिन खुला। रविवार को भी।
इसी बारे में और पढ़िए
रूट कैनाल क्या होता है और कितने का · दांत में तार लगाने का खर्चा · नकली दांत, कैप और इम्प्लांट का खर्चा · रविवार को खुला दांत का डॉक्टर · रायपुर में दांत का डॉक्टर — पूरी जानकारी · दांतों से जुड़े सारे हिंदी लेख
कुछ भी पूछना हो तो सीधे 82340 75645 पर फ़ोन कीजिए या WhatsApp कर दीजिए। जांच और Live 3D Smile Scan दोनों मुफ़्त हैं।