रूट कैनाल क्या होता है और कितने का होता है — रायपुर

डॉक्टर ने रूट कैनाल बोल दिया और आप घबरा गए? यह पन्ना उसी के लिए है — रूट कैनाल असल में होता क्या है, दर्द होता है या नहीं, और रायपुर में इसका कितना खर्चा आता है।

रूट कैनाल का खर्चा — शुरुआती कीमत

इलाज शुरू होता है
डॉक्टर की सलाह + Live 3D स्माइल स्कैन फ़्री (₹2,500 वैल्यू)
रूट कैनाल (RCT) ₹4,000 से
माइक्रोस्कोप से किया गया रूट कैनाल / दोबारा का RCT ₹6,000 से
ऊपर लगने वाली ज़िरकोनिया कैप ₹6,000 से
ऊपर लगने वाली E-max कैप (आगे के दांत) ₹7,000 से

रूट कैनाल के बाद कैप लगवाना ज़रूरी है — इलाज के बाद दांत कमज़ोर हो जाता है और बिना कैप के टूट सकता है। इसलिए असली खर्चा जोड़ते समय RCT और कैप दोनों गिनिए। हम दोनों एक ही एस्टिमेट में लिखकर देते हैं।

रूट कैनाल असल में होता क्या है

हर दांत के अंदर एक पतली नली होती है जिसमें नस और खून की नाड़ी रहती है। जब कीड़ा (कैविटी) गहरा जाकर उस नली तक पहुंच जाता है, तो अंदर इन्फ़ेक्शन हो जाता है — और वही असहनीय दर्द देता है, खासकर रात में।

रूट कैनाल में डॉक्टर उसी नली को साफ़ करते हैं, इन्फ़ेक्शन निकालते हैं, दवा भरते हैं और नली को सील कर देते हैं। दांत निकालना नहीं पड़ता — आपका अपना दांत बच जाता है।

क्या रूट कैनाल में दर्द होता है?

नहीं। यही सबसे बड़ी गलतफ़हमी है। दर्द इन्फ़ेक्शन का होता है, इलाज का नहीं। सुन्न करने के बाद आपको कुछ महसूस नहीं होता, और ज़्यादातर मरीज़ कहते हैं कि जो दर्द उन्हें आने से पहले हो रहा था, वह इलाज के बाद खत्म हो गया।

बाद में दो-तीन दिन दांत में हल्का दबाव रह सकता है — यह सामान्य है और दवा से ठीक हो जाता है।

माइक्रोस्कोप वाला रूट कैनाल क्या होता है — और क्यों ज़रूरी है

दांत की नलियां बाल से भी पतली होती हैं। कुछ दांतों में एक छिपी हुई चौथी नली होती है जो नंगी आंख से दिखती ही नहीं। वही छूट जाने पर रूट कैनाल फेल होता है और दोबारा करना पड़ता है।

32 Pearls में यह काम डेंटल माइक्रोस्कोप के नीचे होता है — नलियां कई गुना बड़ी दिखती हैं, कुछ छूटता नहीं। साथ में रबर डैम लगाया जाता है, जो इलाज वाले दांत को मुंह की लार और कीटाणुओं से पूरी तरह अलग कर देता है।

रायपुर में बहुत कम क्लिनिक माइक्रोस्कोप और रबर डैम दोनों रोज़ इस्तेमाल करते हैं। अगर आपका पहले किया हुआ रूट कैनाल दोबारा दर्द कर रहा है, तो यही वह इलाज है जिसकी आपको ज़रूरत है।

कितनी विज़िट लगती हैं?

ज़्यादातर केस एक या दो विज़िट में पूरे हो जाते हैं। जिस दांत में इन्फ़ेक्शन ज़्यादा फैला हो या मवाद हो, उसमें एक विज़िट और लग सकती है। कैप बनने में आमतौर पर कुछ दिन और लगते हैं।

क्या फ़्री है और किसका पैसा लगता है

  • डॉक्टर की सलाह — फ़्री।
  • Live 3D स्माइल स्कैन — फ़्री (₹2,500 वैल्यू)।
  • एक्स-रे — रूट कैनाल में अक्सर ज़रूरी होता है, और लेने से पहले उसका खर्च आपको बता दिया जाता है।

“डॉक्टर आपको प्लान और पूरा कॉस्ट लिख के देंगे — कोई हिडन चार्ज नहीं।”

दर्द है और आज ही दिखाना है?

दांत का दर्द रविवार देखकर नहीं आता। हम हफ़्ते के सातों दिन खुले रहते हैं — रविवार को भी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक। सीधे फ़ोन कीजिए, हम उसी दिन देखने की कोशिश करते हैं।

पता और समय

32 Pearls Dental Clinic & Implant Centre
पहली मंज़िल, पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर, गुरु नानक मैरिज हॉल के पास,
श्याम नगर मेन रोड, तेलीबांधा, रायपुर, छत्तीसगढ़ 492001

कॉल करें: 82340 75645
वैकल्पिक नंबर: 62327 07422

समय: सोमवार से शनिवार — सुबह 9:30 से रात 9:00 बजे तक
रविवार — सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक