नकली दांत, कैप और इम्प्लांट का खर्चा — रायपुर

दांत टूट गया, निकलवाना पड़ा, या पूरे जबड़े के दांत जा चुके हैं — रायपुर में इसका इलाज तीन तरह से होता है, और तीनों की कीमत अलग है। यहां तीनों साफ़-साफ़ लिखी हैं।

तीन रास्ते — कौन सा किसके लिए

  • कैप / क्राउन (दांत का कवर) — दांत की जड़ बची हो, ऊपर का हिस्सा टूटा हो। जड़ बचाकर ऊपर कवर चढ़ा दिया जाता है।
  • नकली दांत / डेन्चर — दांत निकल चुके हों। निकाला और लगाया जा सकने वाला सेट। सबसे कम खर्च वाला रास्ता।
  • इम्प्लांट — जबड़े की हड्डी में टाइटेनियम का पेंच, उस पर नया दांत। असली दांत के सबसे करीब। निकालना नहीं पड़ता।

खर्चा — शुरुआती कीमत

इलाज शुरू होता है
डॉक्टर की सलाह + Live 3D स्माइल स्कैन फ़्री (₹2,500 वैल्यू)
ज़िरकोनिया कैप — मेटल-फ़्री, मज़बूत ₹6,000 से
E-max कैप — आगे के दांत, सबसे नैचुरल दिखती है ₹7,000 से
कम्प्लीट डेन्चर / नकली दांत का पूरा सेट (एक जबड़ा) ₹12,000 से
एक दांत का इम्प्लांट ₹20,000 से
इम्प्लांट पर टिकने वाला डेन्चर (एक जबड़ा) ₹60,000 से
पूरे जबड़े के फ़िक्स्ड इम्प्लांट दांत — All-on-4 / All-on-6 (एक जबड़ा) ₹2,00,000 से

ध्यान दीजिए — पूरे जबड़े की हर कीमत एक जबड़े की है। दोनों जबड़े कराने हैं तो कीमत उसी हिसाब से बनेगी, और वह आपको लिखकर मिलेगी। दोनों जबड़ों का साधारण डेन्चर करीब ₹20,000 में बैठता है।

कौन सी कैप अच्छी रहती है — ज़िरकोनिया या मेटल वाली?

आज के ज़माने में ज़िरकोनिया ज़्यादातर मामलों में बेहतर है। मेटल वाली कैप में समय के साथ मसूड़े के पास काली लाइन दिखने लगती है, और कुछ लोगों को मेटल से दिक्कत होती है। ज़िरकोनिया मेटल-फ़्री है, मज़बूत है और असली दांत जैसी दिखती है।

आगे के दांतों के लिए E-max सबसे अच्छी है — रोशनी उसमें से ऐसे गुज़रती है जैसे असली दांत में।

हमारी हर ज़िरकोनिया और E-max कैप के साथ 5 से 10 साल का लिखित लैब वारंटी कार्ड आपके हाथ में दिया जाता है — लैब की गलती से कुछ हुआ तो दोबारा बनाना मुफ़्त। (रीमेक पर स्कैन और चिपकाने का मामूली चार्ज लगता है, और वह आपको उसी वक्त बता दिया जाता है।)

इम्प्लांट का खर्चा — हम इसे तीन हिस्सों में लिखकर देते हैं

ज़्यादातर जगह एक जोड़ा हुआ नंबर बता दिया जाता है। हम एस्टिमेट में इम्प्लांट, सर्जरी और कैप — तीनों अलग-अलग लिखते हैं, ताकि आपको पता रहे पैसा किस चीज़ का लग रहा है।

कीमत इन बातों से बदलती है: कौन सी कंपनी का इम्प्लांट चुना गया, जबड़े की हड्डी कितनी बची है, हड्डी बढ़ाने (बोन ग्राफ़्ट) की ज़रूरत है या नहीं, और ऊपर कौन सी कैप लगेगी।

इम्प्लांट डॉ. प्रणव ठाकुर, MDS (इम्प्लांटोलॉजिस्ट) खुद लगाते हैं।

एक ईमानदार बात: सर्जरी या इम्प्लांट पर कोई क्लिनिक “गारंटी” नहीं दे सकता, और हम भी नहीं देते। हम कंप्यूटर-गाइडेड सटीकता, MDS स्पेशलिस्ट और लिखित प्लान देते हैं। वारंटी सिर्फ़ कैप पर है, और वह लिखकर मिलती है।

क्या फ़्री है और किसका पैसा लगता है

  • डॉक्टर की सलाह — फ़्री।
  • Live 3D स्माइल स्कैन — फ़्री (₹2,500 वैल्यू)।
  • एक्स-रे — सिर्फ़ ज़रूरत पड़ने पर, और लेने से पहले खर्च बता दिया जाता है।

पहले से एक्स-रे या स्कैन है? साथ ले आइए — शायद नया स्कैन बच जाए।

“डॉक्टर आपको प्लान और पूरा कॉस्ट लिख के देंगे — कोई हिडन चार्ज नहीं।”

EMI

EMI का विकल्प उपलब्ध है — कौन सा विकल्प आपके लिए सही रहेगा, यह हम आपकी फ़्री कंसल्टेशन में समझाते हैं।

पता और समय

32 Pearls Dental Clinic & Implant Centre
पहली मंज़िल, पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर, गुरु नानक मैरिज हॉल के पास,
श्याम नगर मेन रोड, तेलीबांधा, रायपुर, छत्तीसगढ़ 492001

कॉल करें: 82340 75645
वैकल्पिक नंबर: 62327 07422

समय: सोमवार से शनिवार — सुबह 9:30 से रात 9:00 बजे तक
रविवार — सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक