रविवार को खुला दांत का डॉक्टर — रायपुर, तेलीबांधा

दांत का दर्द रविवार देखकर नहीं आता। रात के नौ बजे भी नहीं रुकता। रायपुर के ज़्यादातर डेंटल क्लिनिक रविवार को बंद रहते हैं — हम नहीं।

हमारा समय

सोमवार से शनिवार — सुबह 9:30 से रात 9:00 बजे तक
रविवार — सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक

हफ़्ते के सातों दिन खुला। ऑफ़िस या दुकान से छुट्टी लेने की ज़रूरत नहीं — रविवार को आ जाइए, या हफ़्ते के दिन रात 9 बजे तक।

कॉल करें: 82340 75645 · वैकल्पिक नंबर: 62327 07422

आज ही दिखाना ज़रूरी है — इन हालात में

  • दांत का तेज़ दर्द जो दवा से नहीं जा रहा, या रात में बढ़ जाता है
  • मुंह या गाल पर सूजन — यह इन्फ़ेक्शन फैलने का इशारा है, इंतज़ार मत कीजिए
  • दांत टूट गया या झड़ गया — चोट लगने के बाद जितनी जल्दी पहुंचेंगे, दांत बचने की उम्मीद उतनी ज़्यादा
  • मसूड़ों से लगातार खून या मवाद
  • कैप या फ़िलिंग निकल गई
  • तार (ब्रेसेस) का हिस्सा चुभ रहा है

कौन सी तकलीफ़, कौन सा इलाज — सीधी बात

आपकी तकलीफ़ आमतौर पर इसका इलाज
दांत में तेज़ दर्द, रात को ज़्यादा गहरी कैविटी या नस तक इन्फ़ेक्शन — अक्सर रूट कैनाल
ठंडा-गरम लगने पर झनझनाहट शुरुआती कैविटी या दांत की परत घिसना — फ़िलिंग या डिसेंसिटाइज़िंग इलाज
ब्रश करते समय मसूड़ों से खून मसूड़ों की बीमारी की शुरुआत — सफ़ाई और मसूड़ों का इलाज
मसूड़ों में सूजन, मुंह से बदबू, दांत हिलना बढ़ी हुई मसूड़ों की बीमारी (पायरिया) — MDS पीरियोडॉन्टिस्ट को दिखाइए
अकल दाढ़ में दर्द, मुंह कम खुलना फंसी हुई अकल दाढ़ — जांच के बाद निकालने का फ़ैसला
दांत टूट गया या निकलवाना पड़ा कैप, नकली दांत या इम्प्लांट
दांत टेढ़े-मेढ़े हैं, बीच में गैप है तार (ब्रेसेस) या बिना तार वाले क्लियर अलाइनर
मुंह में बार-बार छाले लेज़र से छाले का इलाज — दर्द उसी दिन कम
मसूड़ों का रंग काला पड़ गया है लेज़र से मसूड़ों की डीपिगमेंटेशन — बिना ब्लेड, बिना टांके
हंसने पर मसूड़े ज़्यादा दिखते हैं लेज़र से गम कॉन्टूरिंग

लेज़र — बिना ब्लेड, बिना टांके

32 Pearls में मसूड़ों और मुंह के नरम हिस्सों का कई काम अब डेंटल लेज़र से होता है — मसूड़ों का इलाज, काले मसूड़ों को गुलाबी करना, मसूड़ों की शेप ठीक करना, जीभ की लगाम (टंग-टाई) और मुंह के छाले।

फ़ायदा: ज़्यादातर मामलों में खून बहुत कम, टांके नहीं, और ठीक होने में कम दिन।

साफ़ बात: लेज़र मसूड़ों और नरम हिस्सों के लिए है। दांत की कैविटी बिना ड्रिल के लेज़र से नहीं भरी जाती — जो क्लिनिक ऐसा दावा करे, सवाल पूछिए।

पहली विज़िट में क्या होगा

  • डॉक्टर की सलाह — बिल्कुल फ़्री।
  • Live 3D स्माइल स्कैन — बिल्कुल फ़्री (₹2,500 वैल्यू)। बड़ी स्क्रीन पर अपने ही दांत देखिए, हर कोना ज़ूम करके।
  • एक्स-रे — सिर्फ़ ज़रूरत पड़ने पर, और लेने से पहले उसका खर्च बता दिया जाता है।
  • लिखित प्लान और पूरी कीमत — उसी विज़िट में, आपके हाथ में।

“डॉक्टर आपको प्लान और पूरा कॉस्ट लिख के देंगे — कोई हिडन चार्ज नहीं।”

हमारे डॉक्टर

32 Pearls में MDS स्पेशलिस्ट बैठते हैं — दो MDS इम्प्लांटोलॉजिस्ट और पीरियोडॉन्टिस्ट (मसूड़ों के स्पेशलिस्ट), एक MDS ऑर्थोडॉन्टिस्ट जो Invisalign® सर्टिफ़ाइड हैं, और एंडोडॉन्टिस्ट। जो डॉक्टर आपकी तकलीफ़ का स्पेशलिस्ट है, आपको उसी को दिखाया जाता है।

रायपुर के 1,000 से ज़्यादा मरीज़ों ने Google पर हमें 5.0 रेटिंग दी है।

पता

32 Pearls Dental Clinic & Implant Centre
पहली मंज़िल, पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर, गुरु नानक मैरिज हॉल के पास,
श्याम नगर मेन रोड, तेलीबांधा, रायपुर, छत्तीसगढ़ 492001

मैग्नेटो मॉल से बहुत पास, मेन रोड पर — पार्किंग की दिक्कत नहीं।

कॉल करें: 82340 75645
वैकल्पिक नंबर: 62327 07422